Skip to main content

Loading

भारत भारती द्वारा फूड फेस्टिवल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुधाकर कुमार शाही की रीपोर्ट।

Cuttack: ओडिशा के कटक में भारत भारती द्वारा फूड फेस्टिवल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारत के विभिन्न प्रांतों के लोगों ने क्षेत्रीय खाद्य पदार्थ का प्रदर्शन किया।

भारत भारती का यह कार्यक्रम कटक के सीडीए स्थित विन्डसर पैलेस में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस डी पी चौधरी, सम्मानित अतिथि प्रो डाक्टर पी सी महापात्रा थे।

भारत भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गीता कथावाचक श्री विनय पत्राले ने भारत भारती संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी , उन्होंने कहा कि भारत भारती राष्ट्रीय एकता अखंडता संप्रभुता एवं सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर स्थापित करती है।

भारत भारती विगत 17 वर्षो में देश के करीब 25 राज्यों में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया है। ओडिशा कटक में शाखा विस्तार एवं कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए भारत भारती कटक के संयोजक एवं अखिल कटक गुजराती समाज के अध्यक्ष रुपेश दोशी , भारत भारती के सलाहकार एडवोकेट प्रदीप पटनायक एवं भारत भारती के मिडिया प्रभारी राम गोपाल अग्रवाल को धन्यवाद दिया।

वहीं भारत भारती के राष्ट्रीय समिति के सदस्य श्री जगन्नाथ कुन्ज बिहारी स्वाई ने धन्यवाद ज्ञापित किया, तथा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस फूड फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण बिहारी समाज द्वारा प्रदर्शित लिट्टी चोखा था जिसे मनोज कुमार सिंह संचालित कर रहे थे। वहीं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी विक्रमादित्य सिंह ने कविता पाठ की।

Leave a Reply

seventeen + eleven =