Skip to main content
OdishaTrending News

सैल्यूट तिरंगा द्वारा थाना एवं बस्ती के लोगों के बीच जागरूकता अभियान जारी

By March 19, 2020No Comments

Loading

कोरोना से बचने जागरूकता एवं सतर्कता सबसे जरूरी:- शैलेश वर्मा

सैल्यूट तिरंगा द्वारा थाना एवं बस्ती के लोगों के बीच जागरूकता अभियान जारी

लोगों के बीच मास्क, पंपलेट, एवं साबुन का निःशुल्क वितरण लगातार जारी

Sudhakar kumar Shahi (spl.correspondent)

कटक:- सैल्यूट तिरंगा कटक ओडिशा प्रदेश की ओर से काेरोना से बचने के लिए जागरूकता एवं सतर्कता अभियान लगातार जारी है. आज इसी क्रम में सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा एवं उपाध्यक्ष मनोज शर्मा के तत्वाधान में पूरीघाट थाना एवं खान नगर बस्ती के लोगों में कोरोना वायरस पर जागरूकता अभियान के अंतर्गत मास्क, साबुन एवं सरकार के दिए गए दिशा निर्देश को पंपलेट के माध्यम से वितरण किया गया. सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने सभी बस्ती वालों को काेरोना से सर्तकता बरतने एवं बेवजह काम ना होने पर घर पर ही रहने की सलाह दी साथ ही पूरे दिन में सात आठ बार हाथ धोने के लिए सलाह दिया गया.

वही उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने पूरीघाट थाना परिसर में जागरूकता फैलाते हुए कहां की कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है. लेजर थर्मामीटर से थाना के सभी कर्मचारियों एवं थाना परिसर में आए हुए आगंतुकों का तापमान नापा गया जिसमें सभी स्वस्थ नजर पाए गए.

महासचिव कमल सिकारिया ने पूरीघाट थाना के थाना प्रभारी रश्मि रंजन साहू का सहयोग करने के लिए आभार जताया वहीं थाना प्रभारी सहित सभी कर्मचारियों ने सैल्यूट तिरंगा के कार्यों को सराहा. इस कार्यक्रम में राममूर्ति तिवारी, मुकुंद सिन्हा, दीपायन पटनायक, प्रकाश अग्रवाल (छोटू), सलोनी शर्मा, संजय शर्मा, सिद्धांत शर्मा का काफी ही प्रशंसनीय एवं सराहनीय योगदान रहा.

Leave a Reply

one × 2 =