Skip to main content
AdministrationIndiaOdishaTrending News

कोरोंना वायरस:पुलिस थाना में भी पुलिस कर्मचारियों के बीच फैलाया जागरूकता

By March 17, 2020March 18th, 2020No Comments

Loading

सैल्यूट तिरंगा कटक ने चलाया जागरूकता अभियान

Sudhakar kumar Shahi (spl.correspondent)

 

कटक:राहगीरों के बीच मास्क, साबुन, एवं सैनिटरीज का किया निःशुल्क वितरण

पुलिस थाना में भी पुलिस कर्मचारियों के बीच फैलाया जागरूकता

कटक:- सैल्यूट तिरंगा कटक ओडिशा प्रदेश की ओर से मंगलवार को कटक के जगतपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया, जगतपुर थाना एवं चावलिया गंज थाना में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. सैल्यूट तिरंगा ओडिशा प्रदेश के अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में काेरोना वायरस से बचाव को लेकर कटक शहर के जगतपुर इंडस्ट्रियल एरिया में लेबर, ठेला चालक, रिक्शा चालक, ट्रक चालक, एवं पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने वाले लोगों को निःशुल्क मास्क, साबुन, एवं सैनिटरीज वितरण किया गया. उनके साथ डॉक्टर अवंतीदाम महापात्र ने काेरोना वायरस से बचने का एवं सुरक्षित रहने का उपाय बताया.

सैल्यूट तिरंगा के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कोरोना वायरस के बारे में बताते हुए लोगों को जागरूक कराया. इसी क्रम में जगतपुर थाना के आईआईसी प्रदीप्त कुमार नायक एवं चावलिया गंज थाना के आईआईसी तापस चंद्र प्रधान के सहयोग से पुलिस कर्मचारियों के बीच जागरूकता फैलाया गया एवं कोरोना वायरस से बचने के लिए एवं सुरक्षित रहने के लिए उपाय बताए गए. साथ ही थाना के सभी कर्मचारियों को निःशुल्क मास्क, साबुन, एवं सेनेटरीज वितरण किया गया. आईआईसी जगतपुर प्रदीप्त कुमार नायक एवं चावलिया गंज थाना के आईआईसी तापस चंद्र प्रधान ने सैल्यूट तिरंगा द्वारा कोरोना वायरस को लेकर चलाए जा रहे हैं जागरूकता अभियान को सराहा एवं सराहनीय कार्य बताया. इस अवसर पर सैल्यूट तिरंगा के राममूर्ति तिवारी, संजय कुमार जेना सहित प्रदीप कुमार पुष्टि, आनंद जैन, संजय कुमार तिवारी, सरत कुमार प्रधान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

three + sixteen =